फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः भाइयों में विवाद, पांच की हत्या

Sun, 12 May 2013 03:42 PM IST
बुलंदशहर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद और खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र की माजरा की मढ़ैया में रविवार को दिन निकलते ही छोटे भाई ने बड़े भाई और तीन सगे भतीजों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी ने मदद के लिए आई पड़ोसी महिला को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिलसिलेवार पांच कत्ल होने से जनपद पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसएसपी समेत पुलिस अफसरों ने घटना स्थल पर कैंप किया हुआ है।

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के माजरा की मढै़या में शीशपाल के पुत्र जगदीश, निहाल सिंह और नरेश खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार की सुबह 7:50 बजे निहाल सिंह के खेत से उनका छोटा भाई नरेश ट्रैक्टर निकाल रहा था। निहाल सिंह ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


दोनों भाइयों में गहमागहमी के बाद मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर नरेश घर आया और लाइसेंसी पिस्टल एवं राइफल लेकर खेत पर फिर से पहुंच गया। इससे पहले निहाल सिंह छोटे भाई की मंशा भांप पाते नरेश ने निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसने निहाल सिंह के पुत्रों राहुल (18) बोबी (15) राजा (10) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

सिरफिरे हत्यारोपी ने बचाव में आई निहाल सिंह की साली रामश्री और पड़ोसन अनीता को भी गाली मार दी। गंभीर हालत के चलते अनीता की अस्पताल जाते समय समय रास्ते में मौत हो गई। घायल रामश्री की हालत भी नाजुक बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस महकमें के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। एसएसपी बुलंदशहर गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पांच कत्ल कर नहाया कातिल

ग्रामीणों के मुताबिक सिलसिलेवार पांच कत्ल करने के बाद आरोपी घर पहुंचा और तसल्ली से नहाया और नए कपड़े पहने। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाई भतीजों को मौत के घाट उतारने का नरेश को जरा भी अफसोस नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें