बिजनौर जनपद के चक्कर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी दुकान में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने गोली की आवाज सुनते ही दुकान की ओर दौड़ लगाई, जहां युवक खून से लथपथ पड़ा मिला।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुकरनपुर निवासी सोहित कुमार (35) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह चक्कर चौराहे पर ‘श्री शक्ति बायोटेक एजेंसी’ के नाम से दवाइयों की होलसेल दुकान चलाता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी उसने दुकान खोली थी।