भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने जीतपुरा खरक में 28 जून को प्रस्तावित किसान सम्मान बचाओ महापंचायत में किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने किसानों से 24 जून को बिजनौर में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में भी शामिल होने की अपील की गई।
भाकियू तहसील अध्यक्ष ने कहा कि बिजनौर के गांव जीतपुरा खरक में पिछले दिनों विद्युत कर्मी एक किसान के घर में आधी रात घुस गए, विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं व उसके परिजनों से बदतमीजी की। विरोध में गांव वाले एकत्र हो गए। किसी ने बिजली अधिकारियों पर हमला नहीं किया, बल्कि अधिकारियों ने फर्जी मेडिकल बनवा कर पुलिस में झूठा मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने भी बगैर जांच के नामजद किसान के साथ दो अन्य लोगों को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
बताया गया कि निगम के अधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ पीड़ित किसान के गांव जीतपुरा खरक में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में किसान सम्मान बचाओ, महापंचायत होगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में 24 जून को जिला मुख्यालय पर भी शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की बात कही।