फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Tue, 05 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना भरने गए किसान का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। किसान की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसके कपड़ों पर धूल व मिट्टी लगी हुई मिली है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए  तहरीर देकर रिपोर्र्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर निवासी नृपेंद्र कुमार (30) गांव में राशन डीलर था। सोमवार सुबह वह करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने खेत पर गन्ना भरने गया था। दो घंटे बाद गन्ना छुलाई का ठेकेदार गन्ना भरने के लिए खेत पर पहुंचा। नृपेंद्र खेत पर नहीं दिखा, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में खड़ा था। उस पर लगा साउंड सिस्टम तेज आवाज में बज रहा था। ठेकेदार व उसके दो छोटे बच्चे गन्ना छुलाई के काम में लग गए।
काफी देर तक नृपेंद्र का कुछ अता पता नहीं लगने पर उसने उसके परिजन को सूचना दी। परिजन भी खेत पर पहुंचे।

परिजनों ने कई ग्रामीणों के साथ खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी। पड़ोस के गांव मिर्जापुर निवासी जोरा सिंह के खेत में शीशम के पेड़ पर उसका शव लटका मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। रस्सा भी उसी का था। आनन -फानन में शव को नीचे उतारा गया। ग्रामीणों के मुताबिक नृपेंद्र के कपड़ों पर धूल-मिट्टी लगी हुई थी। उसके जूते भी अलग -अलग पड़े हुए मिले। ट्रैक्टर उसके खेत में ही खड़ा था। उसके खेत में खड़े एक आम के पेड़ पर भी ट्रैक्टर की टक्कर के निशान मिले।
विज्ञापन

 

खेत में हत्या कर शव दूसरे खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटकाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी और उसके दो छोटे बच्चों का बुरा हाल बना था। मृतक के चाचा अजयपाल सिंह ने तहरीर दी हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें