फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा प्रदेश माफिया घोषित, घर पर नोटिस चस्पा, संपत्ति भी हो सकती है कुर्क

Tue, 17 Jan 2023 05:55 PM IST
कपिल kapil धर्मेंद्र भुईयार, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा को प्रदेश माफिया घोषित कर दिया गया है। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया। कुर्की से पहले उसके घर पर 82 उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। चार जिलों की टीम आदित्य को पकड़ने में जुटी हुई हैं, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


आदित्य राणा को पुलिस 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाई थी। पेशी से लौटते समय आदित्य शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद से जिला शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा की काफी तलाश की। आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज बस, रेलगाड़ी आदि पर पोस्टर चस्पा किए गए। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिला। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है। 

सोमवार को शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के उप निरीक्षक महेश चौहान स्थानीय पुलिस को साथ लेकर प्रदेश माफिया ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा के घर पहुंचे। इसके बाद आदित्य के घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: थानेदार ने नहीं सुना दुष्कर्म पीड़िता का दर्द, न्याय के लिए SSP ऑफिस पहुंचे योगी के मंत्री, ये है मामला
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया की फरार आदित्य राणा तीस दिन में कोर्ट में पेश न हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से आदित्य की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य राणा के गांव में पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल पर शिकंजा, आलीशान कोठी से मिली दो अटैची, 30 लाख का सामान कुर्क, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें