फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Election Seat Result: इंतजार खत्म, आज आएगा जनादेश, कैमरे की नजर में हो रही मतगणना

Thu, 10 Mar 2022 11:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से अधिक समय तक चले चुनावी शोर के बाद सात मार्च को मतदान हुआ। इसमें जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मैदान में उतरे 28 प्रत्याशियों के पक्ष में 57.43 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। चुनाव में पड़े मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। इस बीच प्रशासन की तरफ से मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। यानी एक साथ प्रत्येक विधानसभा की 14 ईवीएम खुलेंगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारी के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में किसी तरह की विवादास्पद स्थिति न पैदा हो, इसके लिए अर्धसैनिक बलों के जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भदोही विधानसभा क्षेत्र में कुल 505 पोलिंग बूथों की मतगणना होनी है। इस तरह से 14 टेबल एक साथ लगेंगे तो 36 राउंड की गणना होगी। उसके बाद ही परिणाम आएगा।

विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट की गणना अलग से होती है। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के 445 पोलिंग बूथों की मतगणना कराई जाएगी। यानी यहां की गणना 32 राउंड में होगी। औराई विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ 425 हैं। इस तरह से यहां की गणना 30 राउंड में हो जाएगी। यानी सबसे जल्दी मतगणना औराई की समाप्त होने की संभावना है। उसके बाद ज्ञानपुर और अंतिम में भदोही की। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना का पहला रुझान सुबह करीब नौ बजे आने की संभावना है।

उधर, चुनाव प्रचार के दौरान किस प्रत्याशी ने मतदाताओं को अपने पक्ष में किया, कौन चुनावी मैदान में सफल रहा और कौन असफल रहा, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। कोई अपने इष्टदेव की आराधना में जुटा है तो कोई अंतिम समय तक खामोश रहे मतदाताओं को लेकर चिंतित है। राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि इस बार अंतिम समय तक मतदाता किसी भी ओर खुलकर नहीं गए। जो जिसका कैडर वोट था, उसमें भी सेंधमारी हुई है।
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

ज्ञात हो, इस बार के चुनाव में तीनों विधानसभा सीटों से कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। ज्ञानपुर से चार बार के विधायक विजय मिश्रा इस बार प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से मैदान में हैं, वहीं पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद सपा से मैदान में हैं। भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से विपुल दूबे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के सुरेश मिश्रा सहित कुल नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इसी तरह भदोही विधानसभा सीट से भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी, सपा के जाहिद बेग, बसपा के दादा चौहान, कांग्रेस के वसीम अंसारी सहित 12 प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना होगी। औराई सीट से भाजपा के दीनानाथ भास्कर, सपा से अंजनी सरोज, बसपा से कमला शंकर भारती, कांग्रेस से संजू देवी सहित कुल सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें