कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतगणना को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर चर्चा की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा की मतगणना 14 टेबल पर शुरू होगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी टेबल पर प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे। शुरूआत में पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस ( इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम) की मतगणना होगी। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल पर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से जारी पास को दिखाना अनिवार्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईओ ज्ञानपुर को साफ-सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।