फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेक चुनाव: 760 बूथों की होगी वेबकास्टिग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ और भी ज्यादा हाइटेक नजर आएंगे। चुनाव में तकनीकी पर आधारित कई बदलाव हुए है तो वहीं ज्यादा से ज्यादा बूथों पर हाइटेक तकनीकी से निगरानी भी की जाएगी। बूथों की वेबकास्टिग के जरिए निगरानी को लेकर भी विशेष तैयारी है। इसको लेकर जिले की तीनों विधानसभाओं में 1375 बूथों में 760 बूथों की वेबकास्टिग की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण यानि सात मार्च को तीनों विधानसभा औराई, भदोही और ज्ञानपुर में मतदान होना है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेजी से की जा रही है। 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव संग पंचायत चुनाव में भी निर्वाचन आयोग ने बूथों की मानीटरिंग के लिए हाइटेक तकनीकी का प्रयोग ट्रायल के तौर पर शुरू किया था। पहले प्रत्येक विधानसभा में 20 से 30 बूथों को वेबकास्टिग से जोड़कर निगरानी की गई। कहीं से भी एक क्लिक पर बूथों का लाइव शांतिपूर्ण चुनाव में भी सहायक सिद्ध हुआ। अब 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथों की वेबकास्टिग का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत अब विधानसभा में लगभग 60 फीसद बूथों को कैमरों की निगरानी के तहत वेबकास्टिग कराई जाएगी। जिले में 1375 बूथों में 760 बूथ ऐसे चिह्नित कर लिए हैं, जहां की वेबकास्टिग होगी। इन चिह्नित किए गए बूथों में अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों को प्राथमिकता दी है। वेबकास्टिग के लिएनिर्धारित बूथों पर तकनीकी निगरानी के लिए तैयारियां और जिम्मेदारियां वितरण का काम भी पूरा किया जा चुका है। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर चुनाव आयोग सीधे नजर रखेगा। बूथों पर कितने वोटर लाइन में लगे हैं, कहीं पर कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। किसी वोटर को धमकाया तो नहीं जा रहा है। यूं कहें कि बूथों पर मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बूथों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
इनसेट
चुनाव को लेकर सभी तैयारियां तेजी के साथ कराई जा रही हैं। जिले के 760 ऐसे बूथ चिह्नित किए गए हैं, जहां पर वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। इन बूथों पर लाइव प्रसारण चुनाव आयोग भी देख सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से अहम और जहां पर इंटरनेट आदि की व्यवस्था होती है, उन बूथों पर वेबकॉस्टिंग कराई जाती है। - शैलेंद्र मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें