फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में चोरी: घर वालों को पहले कमरे में किया बंद... फिर चोरों ने किया हाथ साफ

Sat, 07 Oct 2023 05:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

लमारी में आठ पायल, छह झुमकी, छह कंगन, चार मांग टीका, 10 अंगूठी, चार सीकड़, चार मंगलसूत्र सहित 20 लाख रुपये के जेवर तथा 40 हजार रुपये नकदी रखी थरी। परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे 112 के कांस्टेबल राहुल राव ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
बस्ती में चोरी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौवा गांव के एक घर में शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर 40 हजार रुपये नकदी और जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की और नमूना संग्रह किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सल्टौआ गांव के सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह पांच बजे झींनलाल की पत्नी जगीं तो आवाज लगाया कि बाहर से दरवाजा क्यों बंद किए हैं। आकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था।

दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसके दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। सामान बिखरे देख घबरा गए और परिवार के सभी लोगों को जगाया। सब लोगों ने देखा तो आलमारी खुली हुई थी और उसमें से जेवर और नकदी नहीं थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सफेद वाली छोटी पर्ची यानी बाहर की दवा... गुलाबी है तो अस्पताल से लीजिए

Trending Videos
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि अलमारी में आठ पायल, छह झुमकी, छह कंगन, चार मांग टीका, 10 अंगूठी, चार सीकड़, चार मंगलसूत्र सहित 20 लाख रुपये के जेवर तथा 40 हजार रुपये नकदी रखी थरी। परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिक को पता ही नहीं, दूसरे ने करा लिया बैनामा

मौके पर पहुंचे 112 के कांस्टेबल राहुल राव ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी। इसके बाद हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सहयोगी के साथ पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएचओ ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। खोजी कुत्तों के माध्यम से छानबीन की। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें