फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। थानाक्षेत्र के बेलहिया गांव में तीन माह पहले बकरी चराने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 17 लोग आरोपित बनाए गए थे। हत्या में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त फूलचंद वर्मा को बृहस्पतिवार सुबह बभनगांवा कला चौराहे से गौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

15 मई को बेलहिया गांव में बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई थी। इसमें धोबहिया गांव निवासी 37 वर्षीय नूर अली को लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से हत्या में वांछित बेलहिया गांव निवासी फूलचंद वर्मा फरार चल रहा था, जिसे प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, कांस्टेबल चरणजीत, अनुभव कुमार यादव, उमेश, संतोष गौड़ आदि ने बभनगांवा कला तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें