फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
अलीगंज और सिरौली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों में पूर्व प्रधान का साथी भी शामिल
विज्ञापन

बरेली। अलीगंज और सिरौली पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार कर सवा तीन किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में जेल भेजे जा चुके पूर्व प्रधान छत्रपाल का साथी किशनलाल भी शामिल है।
शुक्रवार को अलीगंज पुलिस ने कुंडलिया फैजुल्लापुर के रविंद्र को आधा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा खट्टा निवासी विजय उर्फ विजइया, मटियर का चंद्रपाल व ओमप्रकाश, नौगवां ब्रह्मनान के अशोक और कस्बा अलीगंज के अशोक को ढाई-ढाई सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी के धंधे में लिप्त थे। इसके अलावा सिरौली पुलिस ने अफीम तस्करी में जेल जा चुके पूर्व प्रधान छत्रपाल के साथी किशनपाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज और सिरौली पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार कर अफीम बरामद की है। इन आरोपियों की संपत्ति की भी जानकारी कराई जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें