फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, ससुर ने बहू को जिंदा फूंका

Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए सास, ससुर ने केरोसिन डालकर बहू को जिंदा जला दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। 
विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र मीरापुर गांव निवासी ममता (21) पत्नी अतुल वर्मा व इनकी सास मीरा देवी व ससुर नन्हें के बीच बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सास मीरा देवी और ससुर नान्हुन ने अपनी बहू ममता पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया। आग लगने से झुलसी विवाहिता को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुुंचाया।

जहां से हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान ममता ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे ममता के पिता जैदपुर के नेवतना छतबनी गांव निवासी सुखमीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सास, ससुर ने उनकी पुत्री को जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बेटी की शादी धूमधाम से की थी। इनका कहना है कि सास, ससुर आए दिन कम दहेज लाने की बात को लेकर ममता को प्रताड़ित करते थे और इसी के चलते उन लोगों ने ममता की हत्या कर दिया है।

कहा गुरुवार शाम बेटी ने फोन कर के कहा था मुझे यहां ले चलो नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। पुलिस ने आरोपी सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दो आरोपी घर से फरार हैं।

पंजाब में रहता है मृतका का पति
मृतका का पति अतुल वर्मा पंजाब में रहकर नौकरी करता है। यदि पति घर पर मौजूद होता तो शायद ममता की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना के बाद से मृतका के मायके वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विवाहिता को केरोसिन डालकर जलाने के मामले मेें मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष सफदरगंज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें