फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में विवाहिता की मौत पर पुलिस ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कमरे में फंदे पर शव लटका मिलने पर पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

सोमवार को रवींद्र यादव की पत्नी मोनी मृत अवस्था में मकान के कमरे की छत से फंदे पर लटकी मिली थी। लखनऊ थाना गोसाईगंज के सूर्यामऊ निवासी पिता रामबाबू यादव ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर लगातार मारने-पीटने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप मृतका के ससुराल वालों पर लगाया था।
इस पर पुलिस ने पति रवींद्र यादव, ससुर रामजी, ननद शोभिता, देवर गोविंद सहित एक अन्य देवर व सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें