पतरहा पहाड़ में खनन के विरोध में अनशन पर बैठे महंत व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BANDA
खत्री पहाड़। पतरहा गांव में स्थित पहाड़ में हो रहे खनन और ब्लास्टिंग के विरोध में पहाड़ मंदिर पुजारी महंत नारदानंद स्वामी का आमरण अनशन रविवार को 5वें दिन भी जारी रहा। उधर, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दी अर्जी में खनन पट्टा निरस्त करने की मांग की।
मौके पर पहुंचे एसडीएम नरैनी ने पैमाइश कराकर मंदिर की भूमि खनन से अलग करने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्र्रामीण पट्टा निरस्तीकरण की जिद पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन से प्राचीन मंदिर और आसपास की आबादी को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण आए दिन घायल हो रहे हैं। उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए कहा कि जहां पुरातत्व व आबादी स्थित है वहां खनन नहीं किया जा सकता है।
डीएम के आदेश पर रविवार को एसडीएम रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पैमाइश कराकर मंदिर की जमीन छोड़ने का आश्वासन दिया। लेकिन अनशनकारी नहीं माने। कहा कि पट्टा निरस्त होने पर ही अनशन खत्म होगा। नीलू अवस्थी, भक्ता शुक्ला, दीपू, रामहित, घनश्याम आदि मौजूद रहे।