बांदा। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक सेवा सप्ताह की श्रृंखला में मंगलवार को शहर में विधिक सेवा प्रचार रैली निकाली गई। जिला जज गजेंद्र कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमरुज्जमां खां, नुपुर, ऋषि कुमार, एसीजेएम प्रथम गरिमा सिंह, अतिरिक्त सिविल जज सौम्या मिश्रा, मनीषा साहू, कंचन कुमारी और प्राधिकरण सचिव/सिविल जज नदीम अनवर आदि मौजूद रहे।
वहीं, महिला आयोग के सहयोग से सीएमओ कार्यालय सभागार में शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता कर रहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। सदस्य राम प्रताप गुप्ता ने नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन कुसुमचंद्र यादव ने पुलिस से संबंधित नियम बताए। संचालन सदस्य डॉ.जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने किया। डीपीओ कुशल यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा.एमसी पाल, राधा शर्मा सहित प्राधिकरण स्टाफ और पराविधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।