फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान ने फंदे पर लटक कर दी जान

Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
कर्ज से परेशान वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का उस पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज था। चने की फसल भी खराब होने से सदमे में था। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।  
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध किसान विष्णु स्वरूप ने गुरुवार की देर रात घर की अटारी में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पुत्र भोला प्रसाद ने शव फंदे पर टंगा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र भोला प्रसाद ने बताया कि पिता ने लगभग 10 साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। यह अब बढ़कर करीब डेढ़ लाख रुपये हो गया है।

दैवी आपदाओं के चलते फसल न होने से अदायगी नहीं हो पाई। उधर, इस वर्ष सात बीघे चने की फसल को कीट सफाचट कर गए। कर्ज और फसल खराब के सदमे से विष्णु परेशान था। भोला के मुताबिक इसी तनाव में पिता ने फांसी लगा ली। विष्णु के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एसडीएम अवधेश निगम ने कर्ज की पुष्टि नहीं की है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें