फोटो-3-बलरामपुर के लालपुर विशुनपुर में गरीबों को कंबल वितरित करते महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह।-स?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लाक के ग्राम लालपुर विशुनपुर में 500 गरीबों को कंबल वितरित किया। बलरामपुर राजपरिवार ने लोगों को कंबल वितरित करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
बलरामपुर राज परिवार के महाप्रबंधक लेफ्टिनेंट आरके मोहंता ने बताया कि क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर, मटेरिया, इमिलिया व शंकर नगर के करीब 500 गरीबों को कंबल वितरित किया है। महाराजा के प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि राज परिवार की ओर से पूरे ठंड में गरीबों को कंबल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण जारी रहेगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. डीके चौहान, ग्राम प्रधान विजय वर्मा, लड्डू सिंह, गुड्डू सिंह व नीलेंद्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। संवाद