फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू-मुस्लिम को बांटकर देश में नफरत फैैलाने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। उत्तर प्रदेश में हालात बद से बदतर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हालात सुधारने के बजाए भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम को बांटकर देश में नफरत फैलाने की साजिश कर रही है। नफरत की राजनीति को समाप्त करने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक जुट होकर अखिलेश यादव का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने बीती शुक्रवार की रात उतरौला में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने में जुटी है। निजीकरण के नाम पर सरकारी संपत्तियों को उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ही इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। इसलिए सभी पार्टियों को एकजुट होकर अखिलेश यादव का साथ देना चाहिए। इससे पूर्व सपा नेता डॉ. एहसान खान ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, नर्सिंग पाल यादव, मोहम्मद अबराल, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद उमर, मजीबुल हसल खान, अतीक अहमद खान, डॉ. अताउल्लाह खान, डॉ. सल्लू रायनी, मंजूर कुरैशी, फिरोज कुरैशी एवं डॉ. जमाल पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें