फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब में मिले युवक की मौत दम घुटने से हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव स्थित तलाब में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर मृतक के परिजन भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।
विज्ञापन

बता दे कि बृहस्पतिवार की सुबह तलाब में एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान दीपक पांडेय पुत्र बालेश्वर पांडेय निवासी सराक के रूप में की गई थी। युवक सोमवार की शाम से घर से लापता था। जिसके बाद परिजनों थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें