रसड़ा। पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मनिराम सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी सरोज सिंह, डॉ. सुमित कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जनपद के 28 शिक्षा क्षेत्रों से 84 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष और महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात-सात शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का चयन नियमानुसार किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सचिन कुमार कंपोजिट विद्यालय नगरा और महिला वर्ग में कुमारी चिंता कंपोजिट विद्यालय संवरा चिलकहर ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विवेक सिंह, उपेंद्र सिंह, निरमा कुमारी, सुभाषचंद्र मौर्य रहे। प्रतियोगिता सरोज सिंह की देखरेख में हुई। संचालन प्रवक्ता जानूराम ने किया। रामयश, देवेंद्र, रामप्रकाश, हलचल, अमित, संगीता आदि थे।