फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के गले से चेन की खींचकर उचक्के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव मोड़ पर स्थित एक पान के दुकानदार के गले से सोमवार को सोने की चेन खींच कर उचक्के फरार हो गए। संयोग अच्छा रहा कि चेन का टुकड़ा ही उचक्कों के हाथ लगा, शेष चेन युवक के गले में ही रह गई।
विज्ञापन

चितबड़ागांव मोड़ पर कस्बा निवासी गणेश चौरसिया 35 की पान की दुकान है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जब वह अपनी दुकान में बैठा था, उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और उनसे सिगरेट मांगा। जैसे उसने अपनी गर्दन पीछे की ओर घुमाई, उचक्के सोने की चैन को खींच कर बाइक से नरही की तरफ फरार हो गए। आगे जाकर जमुना राम मेमोरियल स्कूल के पास बाइक छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पीछा किया तो पुलिस को सड़क पर पड़ी बाइक मिली, लेकिन उचक्के फरार हो गए। बाइक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि बाइक पर नेम प्लेट बाहर की लगी है। जिसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है और उचक्कों के हाथ चेन का टुकड़ा ही लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें