फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे तीनों युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय में रविवार की शाम एक व्यक्ति से मोबाइल छिनैती कर बाइक से भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छिनैती के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों का सोमवार को चालान कर दिया। वहीं बगैर नंबर की बाइक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि सरयां गुलाब राय निवासी सोनू कन्नौजिया गौरामदनपुरा के समीप अपने जानवर को चरा रहा था। वह अपने मोबाइल से कहीं बात कर रहा था। इसी दौरान बगैर नंबर की बाइक से जा रहे तीनों युवकों ने उसकी मोबाइल छीन लिया। सोनू द्वारा शोर करने पर ग्रामीणों ने पीछा किया कुछ दूर बाद बाइक कीचड़ में फंस गई। तीनों आरोपित बाइक छोड़ पैदल ही भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद ग्रामीणों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पहुंच कर बाइक सहित तीनों युवकों सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार निवासी मनी राय, मझवलिया निवासी दिगम्बर राजभर एवं नवानगर निवासी विशाल राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें