फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा के सीमाओं से हो रही शराब तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में जब से शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, तब से बैरिया थाना क्षेत्र के किनारे पड़ने वाले सीमाओं के थानों, पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों व आसपास के बाशिंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आलम यह है कि जनपद व गैर जनपद के लोग विभिन्न मार्गों से अवैध शराब की खेप विभिन्न वाहनों के माध्यम से बिहार में पहुंचाने का काम कर मोटी रकम कमाने में लगे हुए है। हांलाकि पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुए अब तक करोड़ों रुपये की अवैध शराब पकड़ते हुए दर्जनों तस्करों को पकड़ने का काम किया है। बावजदू शराब तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

बिहार में बाद से ही क्षेत्र के बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी के निकट जयप्रभा सेतु, रेल पुल, नदी मार्ग तो वही जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी के निकट गंगा नदी से नाव के सहारे व बीएसटी बांध मार्गों से हरियाणा, पंजाब, गोवा, अरुणांचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब बिहार भेजने का शिलशिला जोरो पर चल रहा है। इस अवैध शराब की तस्करी में क्षेत्र की पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस हमेशा कार्रवाई करने का काम करती है और भारी मात्रा में शराब भी पकड़ती है। कहा कि अवैध शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें