फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरे बच्चे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में बुधवार की दोपहर खेलते खेलते पांच वर्षीय दो बच्चे डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुवाल गांव निवासी सत्यम गोंड (5) पुत्र रमाशंकर गोंड व शिवम (5) पुत्र शिवशंकर गोंड बुधवार को खेलते खेलते घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में डूब गए। बच्चे जब कुछ देर घर में नहीं दिखे तो परिजन ढूढने लगे। दोपहर में बच्चों का शव गड्ढे में उतराया मिला। परिजन बच्चों का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के बच्चे थे और दोनों का दिसंबर में मुंडन संस्कार होना था। जिसकी तैयारी परिजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें