फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे किशोर मुलायम नट का शव मंगलवार को कुछ दूर पर उतराया मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मुलायम नट सोमवार को बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी अरविंद नट के लड़के के मुंडन संस्कार में सतीघाट पर आया था। कुछ देर बाद में साथियों संग वह गंगा नदी में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान गंगा नदी के तेज धारा में डूब गया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को उसकी तलाश में लगा दिया था, जिसका शव सती घाट से कुछ दूर पर उतराया मिला। शव के लिए परिजन कल से ही नदी किनारे बैठे थे और इसके लिए तहसीलदार बैरिया रामनारायण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बैरिया उमेश यादव, एसएचओ बैरिया एसी त्रिपाठी मंगलवार की शाम घाट पर पहुंचे थे कि करीब पांच बजे अचानक जहां किशोर डूबा था वहीं पर नदी में उसका शव उतराया मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें