फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हिस्ट्रीशीटर का वोटर लिस्ट से हटवाएं नाम

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन में बैठक करते डीआईजी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पूरी जानकारी कर लें। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। जो हिस्ट्रीशीटर जिले से बाहर हैं और परिजन जानकारी उसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। तो उनके परिजनों को यह साफ बता दिया जाए कि अगर सही में हिस्ट्रीशीटर लापता है तो उसका नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया जाएगा। हो सकता है कि ऐसी ही स्थिति में परिजन हिस्ट्रीशीटर का पता बता दें। अन्यथा की स्थिति में उनका नाम वोटर लिस्ट से बाहर करवा दिया जाए। यह बातें कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीआईजी ने कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में चुनाव व कानून-व्यवस्था को लेकर देवी पाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बैठक की। बैठक के दौरान डीआईजी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए शस्त्र जमा करवाने की समीक्षा की। जिसमें जिले की पुलिस डीआईजी की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आई। जिले भर में अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम शस्त्र जमा हो पाए हैं। इस पर डीआईजी नाराज हुए और सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द असलहों को जमा करवाया जाए। सूचना के बाद भी जो लोग असलहे न जमा करें। उनके असलहे को निरस्त करने की प्रक्रिया की जाए।
डीआईजी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग आदि कर लें, यदि कही कोई समस्या आती है तो समय रहते उसका निस्तारण कर लिया जाए। समस्त भूमि विवाद, आपसी रंजिश व अन्य छोटी से छोटी घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना न होने पाए। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अवैध शराब/शस्त्र के विरुद्ध अभियान चलाकर वृहद स्तर पर कार्रवाई की जाए। चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए, इसलिए सभी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सूचनाओं को तत्काल अटेंड करे। डीआईजी ने कहा कि चुनाव में अराजकता फैलाने वालो पर नजर रखें तथा सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करें। जिससे चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान एसपी, एसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सभी सीओ व सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें