फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के मिले अवशेष, तेंदुए के हमले की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत पचदेवरी के मजरा चुरईपुरवा में सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को गाय के अवशेष दिखे जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मजरा चुरईपुरवा में प्रतिदिन की भांति ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को एक खेत के बाहर गाय के अवशेष दिखे। आसपास किसी हिंसक जानवर के पदचिन्ह भी दिखाई पड़े। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम महसी व वन विभाग को दी। वन दारोगा अमित कुमार वर्मा ने वन कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पद चिन्हों को देखकर तेंदुए की पुष्टि नहीं हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें