फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात दो डाकरूम सहायक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात दो डाकरूम सहायकों को अधिकारियों ने बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों की तैनाती आउट सोर्सिंग से हुई थी। दोनों कर्मचारियों को 15 माह से वेतन नहीं मिल रहा था। साथी कर्मचारी फर्जी नियुक्ति की बात कह रहे हैं जबकि सीएमएस ट्रेजरी अफसर से अभद्रता पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज से संबंध महर्षि जिला चिकित्सालय बहराइच के रेडियोलॉजी विभाग में वेदप्रकाश और ऋषभ सिंह की तैनाती थी। दोनों डाकरूम सहायक के पद पर तैनात थे। इनकी तैनाती आउटसोर्सिंग पर की गई थी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों को नौकरी से हटाते हुए बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों कर्मचारियों को 15 माह से वेतन नहीं मिल रहा था। विभाग में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि दोनों की फर्जी तैनाती हुई थी। मामले में सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों की तैनाती प्राचार्य के पत्र पर हुई थी। दोनों को 15 माह से वेतन नहीं मिल रहा था। ट्रेजरी अफसर से कहासुनी के चलते दोनों को हटाया गया है। वहीं, कर्मचारी वेदप्रकाश का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवा सकते हैं। उन्होंने ट्रेजरी ऑफिसर से कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें