फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमंचे पर वेल्डिंग कराने आए थे हमलावर

Sat, 13 Nov 2021 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में तमंचे पर वेल्डिंग करने से मना किया तो हमलावरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावर 20 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के एक युवक को बाइक सवार दो-तीन युवकों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दौड़ा-दौड़कर पीटा। आरोप है कि बाइक सवार हमलावर युवक से 20 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


घायल युवक इलियास पुत्र इदरीश बावली गांव का निवासी है। वह वेल्डिंग का काम करता है। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ युवक खुद को बड़ौत निवासी बता रहे थे। तमंचे पर वेल्डिंग कराने आए थे। मैंने मना किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह किसी काम से बड़ौत आ रहा था। बावली के समीप रोड़ी प्लांट के समीप उक्त बाइक सवार युवक मिले और उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, 20 हजार रुपये की नगदी भी छीन ले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस ने लेन-देन का मामला बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल लूटपाट जैसा कोई मामला नहीं है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें