फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होगा राशन कार्ड धारकों का सर्वे, अपात्रों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दिए राशन लेने वाले अपात्र कार्ड धारकों को चिह्नित करने के निर्देश
विज्ञापन

एक किलो गेहूं के लिए 24 रुपये और चावल के लिए 32 रुपये के हिसाब होगी वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने जिले में राशन लेने वाले अपात्र कार्डधारकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए है। सर्वे कराकर अपात्र के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। खास बात यह कि अपात्र कार्ड धारकों से लिए गए राशन की कीमत वसूली जाएगी।
डीएम राजकमल यादव का कहना है कि जिले में आए दिन तथ्य छिपाकर राशन लेने की शिकायत मिल रही है। पात्र व्यक्ति राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो रहे है। शासन स्तर से राशन प्राप्त करने के लिए पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मानक निर्धारित किया गया है। मानकों के विपरीत राशन लेने वाले अपात्र लोग अपना राशनकार्ड आपूर्ति कार्यालय समर्पित कर दें। जांच के दौरान अपात्र मिलने पर उपभोक्ताओं से अब तक लिए गए राशन का एक किलो गेहूं के लिए 24 रुपये और एक किलोग्राम चावल के लिए 32 रुपये के हिसाब से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड धारकों के लिए शासन की गाइड लाइन
आयकर दाता, घर के किसी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हारवेस्टर या एसी, पांच केवी या उसके अधिक क्षमता का जनरेटर, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और नगरीय क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या स्वनिर्मित मकान या फिर 100 मीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट होने पर, 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कार्पेट एरिया का व्यावसायिक स्थान होने पर, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सदस्य की आय दो लाख प्रति वर्ष के अधिक होने पर और नगरीय क्षेत्रों में ऐसे परिवार जिनकी आय तीन लाख प्रति वर्ष के अधिक हो, ऐसे परिवार जिसके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस/शस्त्र होने पर परिवार को अपात्र घोषित किया गया है।
जिले के राशन कार्ड धारकाें का ब्योरा
नगर क्षेत्र पात्र गृहस्थी अंत्योदय
अग्रवाल मंडी टटीरी 2315 09
अमीनगर सराय 1635 19
बागपत 8009 16
बड़ौत 11215 75
छपरौली 2337 09
दोघट 1730 13
खेकड़ा 7329 32
टीकरी 2067 13
कुल 36637 186
--------
ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड का ब्यौरा
ब्लॉक पात्र गृहस्थी अंत्योदय
बागपत 24679 1939
बड़ौत 33068 855
बिनौली 33505 1024
छपरौली 20890 946
खेकड़ा 20079 1575
पिलाना 27578 1152
कुल 159749 7491
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें