खेकड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में 26 अप्रैल को ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में खरीफ फसलों के उत्पादन, तकनीक और किसानों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में अनुसूचित जाति के किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उन्नत प्रजाति के पूसा बासमती के पांच किलों के बीज प्रति कृषक निशुल्क वितरित किए जाएंगे। कृषक जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर पहुंचे।