फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : यूपी के बागपत में मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

-पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गैंग को पकड़ा है। मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए कफन के कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मृतकों के शवों से कपड़ों को चोरी कर उन्हें दोबारा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बड़ौत थाना पुलिस ने श्मशान से शवों के कफन चोरी कर दोबारा बेचने वाला एक गैंग गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात लोगों को दबोचा है। ये लोग श्मशान से शव के ऊपर रहने वाले कफन के कपड़ों को चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के कपड़ों को प्रेस कर दोबारा पैकिंग कर उन पर ग्वालियर कंपनी का मार्क लगाकर महंगे रेट में बेचते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गैंग को पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए कफन के कपड़े बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण जैन पुत्र श्रीपाल जैन निवासी नई मंडी बड़ौत, आशीष जैन पुत्र उदित जैन निवासी नई मंडी बड़ौत, श्रवण कुमार शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी ग्राम सबगा थाना छपरौली, ऋषभ जैन पुत्र अरविंद जैन निवासी पट्टी चौधरान खारी कुआं बड़ौत, राजू शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी फूस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू पुत्र वेदप्रकाश कश्यप निवासी गुराना रोड बड़ौत, शाहरूख खान पुत्र मुबीन निवासी फूस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें