फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के प्रयासों से जिले को मिले 40 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना महामारी में आए दिन लोग संक्रमित हो रहे हैं। कुछ लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ती है तो कुछ होम आइसोलेट हो जाते हैं। ऑक्सीजन की किल्लत के बीच जिलाधिकारी राजकमल यादव के प्रयास से 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

अर्बन क्लैप के फाउंडर अभिराज सिंह व डीएम के मित्र किन्नौर उपायुक्त हेमराज बैराव ने ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए हैं। जिससे जिले के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। कोरोना संक्रमितों को यहीं पर उपचार मिल सके। इसके लिए डीएम ने अभिराज सिंह व डीसी हेमराज बैराव का तहेदिल से आभार जताया है। डीएम ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जनपद के नागरिकों के लिए जो सहयोग किया है उसे भुलाया नहीं जा सकेगा। बड़ी संख्या में मरीजों को इससे लाभ मिलेगा। डीएम के साथ उनके मित्र भी इस संकट घड़ी में जनपद का सहयोग कर रहे हैं। जिससे कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, जनपद के सभी नागरिक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। डीएम ने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी मदद को आगे आएं। जिससे महामारी से मजबूती से लड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें