फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022: पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर ताल ठोकेंगा रालोद, कांग्रेस ने भी तैयार की रणनीति

Tue, 11 Jan 2022 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक की। विधानसभा सीटवार 100 नेताओं को अपने नीचे सेक्टर बनाते हुए 5-5 आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पश्चिमी यूपी में किसानों के बीच जनाधार रखने वाला रालोद अब विधानसभा सीटवार पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर चुनाव प्रचार तेज करेगा। मेरठ जिले के हर गांव में 100 व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चुअल चुनावी जंग लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


रालोद के पास प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर तो आईटी सेल है  लेकिन जिला स्तर पर सेल का गठन नहीं किया गया है। मेरठ जनपद में भी आईटी सेल का गठन करके कार्यालय तक नहीं बनाया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और जिला प्रवक्ता कमलजीत गुर्जर का कहना है कि अब पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चुअल प्रचार किया जाएगा। एक गांव में 100 ग्रुप बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। 

आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को जोड़ें: जयंत सिंह
रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक की। विधानसभा सीटवार 100 नेताओं को अपने नीचे सेक्टर बनाते हुए 5-5 आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये पांच-पांच कार्यकर्ता गांवों में 100 व्हॉट्सएप ग्रुप तैयार करेंगे और राष्ट्रीय स्तर से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों, वीडियो और जानकारी को वोटरों तक पहुंचाने का काम करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि पार्टी वर्चुअल लड़ाई लड़ने में भी सक्षम है। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बड़ा खतरा: कोरोना के आंकड़े देख लग रहा डर, पश्चिमी यूपी में मिले 1733 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई चारू
रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत की पत्नी चारू चौधरी भी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गईं हैं। सरकार के खिलाफ पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं हैं। वह प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। साथ ही वह महिलाओं को लामबंद करने की जिम्मेदारी रहेगी।

सक्रिय राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही चारू चौधरी इस वक्त सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। वह सरकार को हर मुद्दे पर घेर रही है। चारू चौधरी ने सोशल मीडिया के सहारे कहा है कि जनता को अगले पांच वर्ष के लिए उप्र का भविष्य का तय करना है, मार्च 2022 तक पांच किलो मुफ्त अनाज के लिए भाजपा व पांच वर्षों में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, रोजगार के लिए रालोद-सपा को वोट करें। मोदी का पंजाब में किसानों के रूट बाधित करने से लेकर जातियों व धर्म की राजनीति के विरोध के साथ ही सीएम योगी को लेकर भी चारू ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सोशल मीडिया की दौड़ में भाजपा आगे, विपक्ष पिछड़ा, वर्चुअल रैली के बाद वोटरों को साधने की चुनौती

कांग्रेस : 2350 व्हॉट्सएप ग्रुप का दावा
वर्चुअल तौर पर चुनाव में उतरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए प्रदेश स्तर से सोशल मीडिया वॉरियर ग्रुप बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस ग्रुप के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के डिजिटल स्टीकर सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा है कि सात विधानसभाओं में उनके 2350 व्हॉट्सएप ग्रुप संचालित हैं। 

महानगर मेरठ के दो फेसबुक पेज 
पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पंडित रमनकांत शर्मा का कहना है कि हम पहले से ही सोशल मीडिया पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी और महानगर मेरठ कांग्रेस सोशल मीडिया नाम से फेसबुक पेज बनाए हुए हैं। इन दोनों पेज पर तीन हजार से अधिक फॉलोवर हैं।

13 दिसंबर 2021 से अपडेट नहीं पेज
वहीं, अगर कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग पर नजर डालें तो इसमें विभाग पिछड़ा हुआ है। मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के फेसबुक पेज पर अंतिम बार 13 दिसंबर 2021 को पोस्ट अपडेट की गई थी। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को पोस्ट अपडेट की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें