फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला पुलिस ने आधा किलोग्राम हेरोइन (नशीला पाउडर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। दिल्ली के पांच सितारा होटल में हेरोइन सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान रमाला थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे के लगभग कासिमपुर खेड़ी रेलवे फाटक के पास से सुरेश पाल उर्फ चेयरमैन पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कासिमपुर खेड़ी, राहुल पुत्र सोहन पाल निवासी पट्टी धंधान कस्बा छपरौल्ी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद की। हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छपरौली से हेरोइन खरीदकर दिल्ली ले जा रहे थे। हेरोइन दिल्ली के पांच सितारा होटल में सप्लाई करनी थी। यह हेरोइन किससे खरीदी गई और कहां से आई, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल किसान है और खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। आरोपी सुरेश पाल उर्फ चेयरमैन मजदूरी करता है। दोनों अमीर बनने के लालच में हेरोइन बेचने जा रहे थे। दोनों किस के लिए काम करते है, इसका पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें