बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले में एक प्रेमी-युगल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। प्रेमी-युगल किसी तरह बचकर भाग निकला। इसकी वीडियो वायरल भी हो गई और नगर में पूरे दिन मामला चर्चा का विषय बना रहा । अभी तक पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है। कि यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक युवती और एक युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को नगर के एक मंदिर में शादी करने के लिए जाते समय मोहल्ले के लोगों ने प्रेमी युगल को देख लिया और मोहल्ले के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से निकलने लगे तो प्रमी-युगल भागने लगा, लेकिन मोहल्ले वासियों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। किसी तरह प्रेमी युगल ने भाग कर अपनी जान बचाई, नाराज लोगों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसी दौरान किसी ने पिटाई करने वीडियो बना ली और इस पूरे घटना क्रम की वीडियो भी वायरल कर दी। इस कारण नगर के सैकड़ों लोगों में प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक यह मामला कोतवाली तक नहीं पहुंचा है, यदि इस मामले में कोई शिकायत करने आता है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।