फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की बैठक का बहिष्कार करने पर समिति अध्यक्ष निलंबित

विज्ञापन
बागपत ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन के सभागार में सीडीओ रणजीत सिंह की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का बहिष्कार करके हंगामा करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई का पता चलने पर ग्राम सचिवों ने बागपत ब्लॉक में सांकेतिक धरना भी दिया। इसके साथ ही जल्द आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में सीडीओ रणजीत सिंह बृहस्पतिवार को ग्राम सचिवों के साथ गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस बैठक में डीपीआरओ बनवारी सिंह भी पहुंच गए तो ग्राम सचिवों ने बैठक का बहिष्कार करके हंगामा कर दिया था। सभी ग्राम सचिव बैठक से बाहर निकल गए थे। इस पर डीडीओ बीबी सिंह ने शासकीय कार्यों में बाधा करने के साथ ही इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को निलंबित कर दिया। उन्हें जिला विकास कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है। इस कार्रवाई के खिलाफ ग्राम सचिवों ने बागपत ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

उधर, अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का कहना है कि इसे लेकर संगठन के पदाधिकारी व ग्राम सचिव आगे की रणनीति बनाएंगे और उसके आधार पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें