फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटता रहा सौतेला पिता, मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही बच्ची

Tue, 24 Jan 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सौतेले पिता द्वारा बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बच्ची से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के सिंघावली थाना क्षेत्र के नंगला जफराबाद गांव में सौतेले पिता ने अपनी पहली पत्नी के भाई के साथ मिलकर दस साल की बेटी की बेरहमी ने पिटाई की। पिटाई से बचाने के लिए बच्ची मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोई बचाने नहीं आया और सौतेला पिता बाल्टी उठाकर वार करता रहा। 

विज्ञापन


नंगला जफराबाद गांव के रहने वाले युवक की कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई थी। जिसकी दूसरी पत्नी के साथ उसकी दस साल की एक बेटी भी आई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही युवक ने सौतेली बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें:Ram Rahim: पैरोल पर आए गुरमीत राम रहीम ने बरनावा डेरे में तलवार से काटा केक, फोटो वायरल
विज्ञापन


दस साल की बच्ची के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो गयी। जो सोमवार की बताई जा रही है। जिसमे सौतेला पिता बेटी को बेरहमी से पीट रहा है और लाचार बच्ची बचने के लिए इधर-उधर भाग रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सिंघावली थाना पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवक की पहचान की।
विज्ञापन


पुलिस ने नंगला जफराबाद निवासी विकास व उसके साले पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्ची की बेरहमी से पिटाई की जा चुकी है। अगर पड़ोसी बचाने के लिए आगे आते हैं तो उनके साथ भी गाली-गलौज की जाती है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची से मारपीट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें