फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में हर्ष फायरिंग सही नहीं कर पाए पुलिसकर्मी, एसपी ने दी नसीहत

Tue, 24 Jan 2023 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए फुल रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मी ठीक से हर्ष फायरिंग नहीं कर पाए। इस दौरान 
विज्ञापन
रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड के लिए मंगलवार की सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी अच्छी तरह से हर्ष फायरिंग नहीं कर पाए। जिस पर एसपी ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में अच्छे ढंग से फायरिंग करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


पुलिस लाईन में मंगलवार की सुबह आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का एसपी नीरज कुमार जादौन ने निरीक्षण किया। जहां एसपी को एनसीसी कैडेट्स की प्लाटून के बीच अधिक दूरी मिली। एसपी ने दूरी कम करने के निर्देश दिए। साथ ही जोशीले अंदाज में सेल्यूट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए भाजपा नेता विनीत शारदा, स्वामी प्रसाद मौर्या को कह डाला कीड़ा
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य अतिथि का उद्बोधन होने तक सावधान की मुद्रा में रहने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि परेड निरीक्षण के दौरान डायल 112 पर तैनात महिला पुलिस कर्मी सावधान की मुद्रा में नहीं दिखी।
विज्ञापन


उन्होंने चालक को छोड़कर सभी को सावधान की मुद्रा में रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर्ष फायरिंग में लहर नहीं बनने पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लहर के साथ ही हर्ष फायरिंग होनी चाहिए, इसके लिए अभ्यास करें। एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें