फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय अनिरुद्ध राघव की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में करणी सेना खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्वर्गीय अनिरुद्ध राघव की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच नेवी और एयरफोर्स की टीम के बीच खेला गया। एयरफोर्स की टीम 14 अंक से प्रतियोगिता जीती।
कोच आलोक मानव ने बताया कि फाइनल मुकाबले में एयरफोर्स की टीम ने 47 अंक और नेवी की टीम ने 33 अंक किए। नेवी की टीम दूसरे स्थान पर और राठी क्लब व बीएसएफ की टीम संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत चैंपियन टीम को 71000 टॉफी व दूसरे स्थान पर आई टीम को 51000 रुपये ट्रॉफी, तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31000 रुपये नगद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में करनी खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बादल तंवर, जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, अश्वनी मुरली, सत्येंद्र पटवारी, शांतनु मानव, दीपक ठाकुर, विशेष पहलवान, इंटरनेशनल रेफरी रामवीर सिंह, अजीत कुमार, चौधरी पवन ठेकेदार, नितिन कुमार, पूर्व प्रबंधक महक सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया
बागपत। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर द नेशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने सरदार वल्लभभाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, सीबीओ डॉ रमेश चंद्र, डीपीआरओ बनवारी सिंह, फैजपुर निनाना के प्रधान रोहित धनकड़, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें