आयुष्मान जन आरोग्य योजना के कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना में ऐसे करें आवेदन
भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके योजना में आपका आवेदन करेगा।
आवेदन करने के बाद वह आपको एक पंजीकरण संख्या देगा। आपको इस नंबर को संभाल कर रखना होगा। आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको जनसेवा केंद्र से आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकेंगे।