फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: खनन विभाग की टीम से बचकर भाग रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पिता घायल

Wed, 27 Sep 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार


आजमगढ़ जिले के  देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खनन विभाग की टीम बचकर भाग रहे ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार  मो. मुन्ना (48) व पुत्री रौनक (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में रौनक को मृत घोषित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली अंतर्गत लालगंज कस्बा के भीरा चौराहे पर बुधवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुत्री की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जौनपुर जिले के खनन विभाग की टीम गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक का जौनपुर से ही पीछा कर रही थी। ट्रक चालक रफ्तार बढ़ा कर भाग रहा था।

विज्ञापन


अभी ट्रक देवगांव कोतवाली अंतर्गत लालगंज कस्बा के भीरा चौराहे पर पहुंचा था कि खनन विभाग की टीम ने ओवरटेक कर अपना वाहन ट्रक के आगे लगा दिया। जिससे ट्रक बेकाबू हो गया और बगल से गुजर रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए डिवाइडर से जा टकराया।

बेटी को लेकर घर जा रहा था पिता

बाइक सवार पिता मो. मुन्ना (48) व पुत्री रौनक (6) निवासी सुम्भी थाना जहानागंज, मूल निवासी विजयपुर थाना तरवां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता का वहीं इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मृतक तीन बहन व दो भाइयों में सबसे छोटी थी। घायल मो. मुन्ना बरदह थाना के बकेस गांव स्थित मुर्गी फार्म पर रहता था। उसके साथ बच्ची भी रहती थी। घटना के समय वह अपनी बच्ची को बाइक से लेकर घर सुम्भी जहानागंज जा रहा था। सूचना पर पहुंची देवगांव पुलिस ने ट्रक को मय चालक अपनी कस्टडी में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खनन विभाग की टीम के पीछा करने और अचानक से ओवरटेक कर आगे वाहन खड़ा कर देने से हादसा हुआ है। जिस पर पुलिस ने खनन विभाग के वाहन व उस पर सवार विभागीय अधिकारी राघवेंद्र सिंह व अन्य को भी थाने ले जाकर बैठा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें