औरैया। क्षेत्र के हैदरपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में आलू की अच्छी पैदावार के संबंध में जानकारी दी। रविवार को हैदरपुर में वायर कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी हुई। जिसमें कृषि विशेषज्ञ शैलेश दुबे ने कहा सरकार किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। बताया कि आलू की खेती कम लागत में और अधिक उपज पैदा करने के लिए किसानों को नई विधि से खेती करनी होगी।
कहा कि आज किसान आलू की उपज के लिए ज्यादा मंहगे उर्वरकों व कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। उर्वरक की अधिक मात्रा में प्रयोग से भूमि को नशीला बना रहे हैं। इससे बचने के लिए सही बीज और उर्वर आदि का चयन करना है। सुनील त्रिपाठी ने कहा आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। इसकी देश में अधिक खपत है। इसलिए किसान इस फसल को अधिक करें। गोष्ठी में ब्रजेद्र दुबे, संतोष तिवारी, राहुल दुबे, गौरव, मंगू लाल, अभिषेक, रामशंकर राजपूत रहे। (संवाद)