फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को सपा मैनिफेस्टो में रखवाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सपा के चिंतन शिविर में रविवार को शिक्षक संगठन अटेवा के पदाधिकारी पुरानी पेंशन की मांग लेकर पहुंचे। संगठन ने ये मुद्दा विधानसभा में उठाने के साथ ही पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल करने के लिए पूर्व विधायक प्रदीप यादव को ज्ञापन दिया। सपा नेता ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पेंशन के मामले में कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। नई पेंशन नीति इतनी अच्छी है तो सभी विधायक व सांसद इसका लाभ क्यों नहीं लेते।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी पुरानी पेंशन के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करती है तो कर्मचारी उसका स्वागत करेंगे। ज्ञापन लेने के बाद सपा नेता विधायक प्रदीप यादव ने पुरानी पेंशन के मुद्दे का समर्थन कर जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करने की बात कही। इस मौके पर लखन सिंह, सुबोध, महेश ,रजनीश कुमार सिंह, नीरज राजपूत व विशाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें