फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, पांच में पुष्टि, आठ लोग आशंकित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बुखार के साथ डेंगू प्रकोप जारी है। शुक्रवार को एक 28 साल के युवक की डेंगू से मौत हो गई। जबकि पांच अन्य में डेंगू की पुष्टि हुई है और आठ लोग आशंकित मिले हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं बुखार के 295 मरीज और मिले है। बीते 25 सितंबर को भी एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो चुकी है। अब तक डेंगू के 41 मरीज मिल चुके हैं। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से जिला प्रशासन में खलबली मची है।
विज्ञापन

सितंबर माह की शुरूआत से पूरा जिला बुखार से तप रहा है। शुक्रवार को सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। चेकअप के दौरान मरीजों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कइयों को भर्ती वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया है। इमरजेंसी से लेकर जनरल वार्ड तक बुखार के मरीजों की भरमार है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ टूट नहीं रही है। चिकित्सक और अन्य स्टाफ परेशान हैं। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। रोजाना एक दो चिकित्सक अपने कक्षों से नदारद रहते हैं। इसकी वजह से मरीज को लेकर खुद ही तीमारदार इधर-उधर भटकते रहते हैं। शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती धनौरा के मलेशिया गांव के 28 वर्ष के एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित था। वहीं पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि आठ लोग आशंकित मिले हैं।
वहीं, जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3570 मरीज पहुंचे। इसमें 295 मरीज केवल बुखार के मिले हैं। वहीं, 9 मरीज टाइफाइड और 29 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि जहां-जहां के मरीज मिले है, उन इलाकों में लार्वा सायडल और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के टीमों को निर्देश दिए गए हैं। उधर, जिले में अब तक डेंगू के 41 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें