फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रोंज मेडल जीतकर जनपद बना उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रोंज मेडल जीत कर खिलाड़ियों ने धूम मचा दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के मंडलीय खेलों का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में हुआ। जूनियर स्तर बालक वर्ग की चैंपियनशिप पंकज पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुडेरना ने अपने नाम कर जनपद का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा ने 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रोंज मेडल जीते। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगामी दिनों में लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खेलों का समापन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद संजय रस्तोगी ने किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बधाई दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश गौड़, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, राजदीप सिरोही, पुरूजीत सिंह, सुमित कुमार, सोनू कुमार, वैभव गुप्ता, विकास चौधरी, कंचन सिंह, महेश कुमार, परवेज खान, ओमकारी गुर्जर, मीनू पंवार, सरिता सिंह, हेमा तिवारी, कंचन मलासी, रीता यादव, रमा रस्तोगी, रजनी दधीचि, दुर्गेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें