फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लखनऊ-वस्ती के बीच होगा सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में चल रही 23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन लखनऊ टीम ने प्रतापगढ़ बरहदा टीम को पराजित कर दिया। रविवार को लखनऊ व बस्ती के बीच सेमीफाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। फाइनल मैच के लिए वाराणसी ने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर अपनी इंट्री कर ली है। रविवार को सेमीफाइनल के बाद फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को पहले मैच में लखनऊ और प्रतापगढ़ की बरहदा टीम के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर लखनऊ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाए। जबाब में प्रतापगढ़ की बरहदा टीम के सभी खिलाड़ी 14 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।
लखनऊ टीम ने 32 रन से जीत दर्ज कराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना ली। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच लखनऊ के विकास ने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए तो दो ओवर में 15 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच वाराणसी और प्रतापगढ़ चौहरजन के बीच हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर प्रतापगढ़ के चौहरजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आलआउट होकर 97 रन बनाए। वाराणसी की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 98 रन बनाते हुए फाइनल में अपनी इंट्री करने में सफलता हासिल कर ली। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच वाराणसी के आदित्य तीन ओवर में 65 रन बनाकर नाबाद रहे और तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए।
रविवार को पहला मैच लखनऊ व बस्ती के बीच सेमीफाइनल होगा। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम वाराणसी के साथ फाइनल क्रिकेट मैच खेलेगी। प्रतियोगिता में स्कोरर अजय सिंह गांधी और अंपायर की भूमिका प्रिंस सिंह व कपिल सिंह ने निभाई। मौके पर कमेटी के मैनेजर महेंद्र सिंह के साथ प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह ब्रेटली, सोनू सिंह, नीरज सिंह, रोहित सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत सुनरा देवी, समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें