फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में फंसा अमेठी का युवक, परिवारीजन परेशान

विज्ञापन
08 : गौरीगंज : एसपी कार्यालय में मदद की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। एजेंट के जरिए दुबई के शारजाह गया एक युवक वहां फंस गया है। एजेंट के करीबियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने दूसरे के मोबाइल से एक मार्मिक वीडियो बनाकर पत्नी के व्हाट्सएप पर भेजकर वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिवारीजन शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और युवक को वापस लाने की मांग की। परिवार ने युवक को दुबई भेेजने वाले एजेंट पर केस दर्ज करने के साथ पासपोर्ट व बीजा के नाम पर ली गई धनराशि वापस दिलाने की भी मांग की है।
क्षेत्र के सुभावतपुर वार्ड निवासी कैलाश को जामो क्षेत्र के गोरियाबाद निवासी बाबूलाल ने अच्छी नौकरी दिलाने की बात कहकर 21 फरवरी 2021 को दुबई भेजा था। कैलाश के परिवारीजनों का कहना है कि उसने दुबई जाने के लिए बाबूलाल को 1.20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

दुबई में बाबूलाल के करीबी एजेंट ने कैलाश का वीजा व पासपोर्ट अपने पास रख लिया। एजेंट कई दिन तक कैलाश को काम के लिए टालता रहा। इसके बाद उसे मारपीट कर कमरे से भी निकाल दिया। काम और रहने के स्थान के अभाव में परेशान कैलाश ने एक युवक की मदद से उसके मोबाइल में अपना वीडियो बनाकर पत्नी आरती को भेजा।
वीडियो मिलने व उसे देखने के बाद परिवार के लोगों ने एजेंट बाबूलाल से संपर्क किया तो उसने 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए कहा कि पैसा देने के बाद दुबई में उसे पूरी व्यवस्था मिल जाएगी। कैलाश की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को आरती अपने पुत्र शिवांश, सास कुसुमा, देवर राम प्रसाद आदि के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी दिनेश सिंह को जानकारी दी।
कैलाश को दुबई से वापस लाए जाने की मांग की। परिवार ने एजेंट से पासपोर्ट व वीजा के नाम पर लिया गया पैसा वापस दिलाने के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें