फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार का शुक्रवार को डीएम ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान डबल लॉक में मौजूद स्टांप व दस्तावेजों का मिलान कराते हुए साफ-सफाई व्यवस्था की हकीकत देखी। निरीक्षण के बाद डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को समय से कार्य संपादित करते हुए दस्तावेजों के रख-रखाव में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में लाभार्थीपरक योजना में समय से अनुदान अंतरित करने के साथ वेतन व पेंशन समेत अन्य कार्यों को समय से संपादित कराने के लिए सक्रिय डीएम अरुण कुमार शुक्रवार को अचानक कोषागार पहुंचे गए। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में मौजूद स्टांप व दस्तावेजों का मिलान कराते हुए रख-रखाव व्यवस्था की हकीकत देखी।
इस दौरान डीएम ने कोषागार में मौजूद भुगतान के लिए आए बिलों को देखा। समय से बिलों का भुगतान न होने की जानकारी के बाद डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत देखते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कोषागार में बिल भुगतान पत्रावली लंबित रहने, अनावश्यक वेतन, पेंशन व अन्य देयकों में लाभार्थियों को परेशान करने तथा स्टांप व अन्य दस्तावेजों के रख-रखाव में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें