फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रविवार को गोपालपुर में खिलाड़ी घेरा का आयोजन हुआ। इस दौरान जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, वहीं पौधरोपण भी किया गया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी देश का मान बढ़ा रही हैं, लेकिन ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे प्रतिभाओं में सरकार को लेकर नाखुशी है। कहा कि सपा के शासनकाल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी अकील अकबर हाशिमी, अमित सिंह, प्रिंसराज यादव, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, संदीप गौड़ आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद पौधरोपण किया गया। आम नागरिकों सेे इस दौरान अपील की गई कि वे पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें